1000215449

Jamshedpur : 155 लाभुकों को वृद्धा पेंशन प्रमाणपत्र वितरित…

खबर को शेयर करें
1000215449

Jamshedpur news: जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के निर्देश पर सोमवार को बारीडीह कार्यालय परिसर में वृद्धा पेंशन प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अशोक कुमार के नेतृत्व में कुल 155 लाभुकों को पूर्व में स्वीकृत वृद्धा पेंशन के प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

इस अवसर पर मंजू सिंह, काकाली मुखर्जी, रंजीत, शिवानी, मनोरमा, गौतम समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम का उद्देश्य बुजुर्गों को समय पर पेंशन लाभ प्रदान करना और सरकारी योजनाओं से उन्हें जोड़ना था।