झारखंड में 64 इंस्पेक्टर को मिला DSP पद का प्रमोशन, DGP ने बैच लगाकर किया सम्मानित…

Jharkhand: झारखंड पुलिस के 64 निरीक्षकों को पदोन्नति देकर अब पुलिस उपाधीक्षक (DSP) बनाया गया है। इस अवसर पर झारखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग गुप्ता ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय के सभागार कक्ष में आयोजित समारोह में नव-प्रोन्नत अधिकारियों को बैच लगाकर सम्मानित किया।
प्रमोट हुए अफसरों में कुमुद सिन्हा, ज्योत्सना, अजय कुमार, इजाजुल हसन सिद्दकी, सुशील कुमार, अजय कुमार साहू, राजकपूर, लीलेश्वर महतो, नरेन्द्र कुमार सिन्हा, राम अनूप महतो, सरोज कुमार सिंह, हरेन्द्र कुमार राय, बिनोद उरांव, अखिलेश प्रसाद मंडल, शंभू प्रसाद गुप्ता, सतीश कुमार, नवल किशोर प्रसाद, उज्ज्वल साह, अजय प्रसाद, सुरेश प्रसाद, शारदा रंजन प्रसाद सिंह, राजेश कुमार और राजीव कुमार वीर शामिल हैं।
यह प्रमोशन गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड सरकार की अधिसूचना के अनुसार किया गया है। इन 64 अधिकारियों में पुलिस निरीक्षक, परिचारी प्रवर और समकक्ष कोटि के अधिकारी शामिल हैं, जिन्हें डीएसपी के पद पर पदोन्नत किया गया।
इस मौके पर एडीजी प्रिया दूबे, एडीजी ए विजयालक्ष्मी, आइजी अभियान डॉ माइकलराज एस, आइजी मानवाधिकार नरेंद्र कुमार सिंह, आइजी एसीबी सुदर्शन प्रसाद मंडल, आइजी पटेल मयूर कनैयालाल, डीआईजी सुरेंद्र कुमार झा, डीआईजी चौथे मनोज रतन, डीआईजी संध्या रानी मेहता, डीआईजी शैलेंद्र प्रसाद बर्णवाल, डीआईजी चंदन कुमार झा समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

