1000215107

9 जुलाई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल, कोयला मजदूर यूनियन ने INMOSA से मांगा समर्थन…

खबर को शेयर करें
1000215107

Jharkhand: कोयला उद्योग को बचाने और केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ 9 जुलाई को देशभर में हड़ताल बुलाई गई है। यह हड़ताल कांग्रेस से जुड़ी राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (RCMU) द्वारा की जा रही है। यूनियन ने इंडियन नेशनल माइंस सुपरवाइजर्स एसोसिएशन (INMOSA) और कोल इंडिया की आउटसोर्सिंग कंपनियों से भी हड़ताल में शामिल होने की अपील की है।

RCMU के महासचिव एके झा ने बताया कि यह हड़ताल किसी निजी कंपनी के खिलाफ नहीं बल्कि केंद्र सरकार की उन नीतियों के खिलाफ है जो मजदूरों और सरकारी कंपनियों के हित में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार मजदूरों से 12 घंटे काम करवाना चाहती है और सरकारी कंपनियों को बेचकर मजदूरों को बंधुआ बना रही है।

इस हड़ताल का सबसे ज्यादा असर झारखंड की कोयला खदानों जैसे BCCL, CCL और ECL में देखने को मिल सकता है। INTUC, CITU, AITUC और HMS जैसे बड़े ट्रेड यूनियन भी इस आंदोलन में हिस्सा ले रहे हैं और जोरदार तैयारी कर रहे हैं।

RCMU ने कोल इंडिया की खानों में काम करने वाली आउटसोर्सिंग कंपनियों को भी पत्र भेजकर 9 जुलाई को कोयला उत्पादन और डिस्पैच पूरी तरह बंद रखने की अपील की है।

मजदूरों में सरकार की नीतियों को लेकर नाराजगी है और यूनियनों में अच्छा तालमेल बना है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि यह हड़ताल कोयला बेल्ट में बड़ी सफल हो सकती है।