1000215022

Simdega : बाल संप्रेक्षण गृह से 6 बच्चे फरार, हत्या जैसे गंभीर मामलों में हैं शामिल…

खबर को शेयर करें
1000215022

Jharkhand: सिमडेगा जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से बीती रात छह बच्चे फरार हो गए। ये सभी बच्चे अलग-अलग गंभीर मामलों में आरोपित हैं, जिनमें हत्या जैसे अपराध भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार बच्चों ने एक ड्रम की मदद से दीवार फांदी और अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भाग निकले।

फरार हुए बच्चों में लातेहार जिले का एक पश्चिमी सिंहभूम जिले के दो और गुमला जिले के तीन बच्चे शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी हेडक्वार्टर और एसडीपीओ सिमडेगा मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

वहीं पुलिस ने फरार किशोरों की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर छापेमारी शुरू कर दी है।

इस घटना के बाद संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा में हुई चूक की जांच के आदेश दिए हैं। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम मामले की जांच में जुटी है।