उत्तरप्रदेश मोहर्रम हादसा!! बरेली में 25 फीट ऊंचा ताजिया हाई टेंशन लाइन से टकराया, मची भगदड़…

Azad Reporter desk: प्रदेश सरकार द्वारा ताजियों की ऊंचाई 10 फीट तक सीमित करने के आदेश के बावजूद बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के गौसगंज इलाके में 25 फीट ऊंचा ताजिया तैयार कर लिया गया। जब इस भारी भरकम ताजिये को कर्बला ले जाया जा रहा था तभी वह रास्ते में बिजली की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया और उसमें आग लग गई।
आग लगते ही मौके पर भगदड़ मच गई। हालांकि गनीमत रही कि समय रहते पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को संभाल लिया और कोई जानमाल का बड़ा नुकसान नहीं हुआ। लेकिन आग की लपटों में ताजिया पूरी तरह जलकर राख हो गया।
फिलहाल प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है ।

