1000214938

बारिश में 11 हजार पोल पर काम करना पड़ा महंगा,हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री की मौत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा…

खबर को शेयर करें
1000214938

Jharkhand: राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। तेज बारिश के बीच 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन पर काम कर रहे बिजली मिस्त्री की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक बिजली मिस्त्री लाइन सुधारने का काम कर रहा था तभी अचानक वह बिजली की चपेट में आ गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और बिजली विभाग को दी।

इस हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। उनका आरोप है कि विभाग की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ। लोगों का कहना है कि बिना सुरक्षा इंतजाम के बारिश में काम करवाना विभाग की बड़ी गलती है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। वहीं प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।