एक ही दिन में गिरिडीह में चार दर्दनाक मौतें, करंट, वज्रपात और तनाव बने वजह…

Jharkhand: रविवार का दिन गिरिडीह जिले के लिए बेहद दर्दनाक रहा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए चार अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की जान चली गई। इन घटनाओं में एक युवक की मौत ताजिया पर करंट लगने से, एक महिला की वज्रपात से, एक वृद्धा की गिरने से और एक महिला की आत्महत्या से हुई है। इन हादसों के बाद जिले में शोक का माहौल है और प्रशासन हर स्तर पर जांच में जुटा है।
- ताजिया में करंट लगने से युवक की मौत, तीन घायल
धनवार थाना क्षेत्र के घोड़थम्भा ओपी अंतर्गत चांगोसिंघा गांव में मुहर्रम जुलूस के दौरान स्टील का ताजिया 11,000 वोल्ट वाले तार से टकरा गया जिससे आजाद अंसारी नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में तीन अन्य घायल हुए हैं। - ईसरी बाजार में वृद्धा की गिरकर मौत
निमियाघाट थाना क्षेत्र में 72 वर्षीय कौशल्या देवी की अचानक गिरने से मौत हो गई। वह खांसी की दवा लेने बाजार गई थीं जहां डीजे की तेज आवाज के बीच गिर गईं। - बेंगाबाद में वज्रपात से महिला की मौत
बेंगाबाद थाना क्षेत्र के गादी गांव में शौच के लिए निकली फुलवा देवी पर वज्रपात गिरा जिससे उनकी मौत हो गई। मनीता देवी नाम की दूसरी महिला घायल हुई है। - गार्डन गली में महिला ने की आत्महत्या
नगर थाना क्षेत्र के गार्डन गली में बबीता देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह मानसिक तनाव से जूझ रही थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चारों घटनाओं के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। मृतकों के परिजनों से संपर्क कर सहायता का भरोसा दिलाया गया है। सभी घटनाओं की जांच की जा रही है।


