जमशेदपुर पहुंचे बिहार अल्पसंख्यक आयोग उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह लक्खा, CGPC के कार्यों से हुए प्रभावित…

Jamshedpur news: बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष और तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधन कमेटी के उपप्रधान सरदार लखविंदर सिंह लक्खा एक प्रतिनिधिमंडल के साथ जमशेदपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और दर्शन किए।

प्रतिनिधिमंडल में सरदार सूरज सिंह नलवा (अध्यक्ष, बिहार गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी), नवजीत सिंह (सचिव, सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पूर्वी भारत), तजिंदर सिंह (संयुक्त सचिव) और परमीत सिंह बग्गा (कानूनी सलाहकार) शामिल थे।

उन्होंने CGPC द्वारा संचालित सिख विडसम एकेडमी (Sikh Wisdom Academy) और गुरु रामदास जी भलाई केंद्र का दौरा किया और कार्यों की सराहना की। लखविंदर सिंह लक्खा ने कहा कि भगवान सिंह के नेतृत्व में पिछले तीन वर्षों में CGPC ने अतुलनीय कार्य किए हैं।

उन्होंने गुरु रामदास भलाई केंद्र की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह केंद्र हर महीने लगभग 500 लोगों को मुफ्त दवाइयां उपलब्ध कराता है। वहीं Sikh Wisdom Academy आने वाले समय में सिख बच्चों को IAS-IPS जैसी सेवाओं में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा।

प्रतिनिधिमंडल ने जमशेदपुर में सिख समुदाय के समग्र विकास पर भी चर्चा की और कई योजनाओं पर विचार-विमर्श किया।

इस मौके पर नौजवान सभा के पूर्व अध्यक्ष सतबीर सिंह सोमू ने संगत से अपील की है कि जो भी व्यक्ति या संगठन पटना साहिब से आए प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करना चाहता है वह बिहार अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह लक्खा से जमशेदपुर परिसदन में संपर्क कर सकता है। लक्खा दो दिनों के प्रवास पर जमशेदपुर में रहेंगे।


