1000214362

जमशेदपुर आत्महत्या मामला! बीमारी से परेशान महिला ने नदी में कूदकर दी जान, शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी…

खबर को शेयर करें
1000214362

Jamshedpur news: जमशेदपुर में बीमारी से परेशान एक महिला ने आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह गालूडीह स्थित सुवर्णरेखा नदी के बराज डैम से एक महिला का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। महिला की पहचान भुइयांडीह निवासी श्याम माझी की पत्नी पूर्णिमा माझी (40 वर्ष) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि पूर्णिमा पिछले कुछ समय से बीमार थी और दो दिन पहले ही अस्पताल से घर लौटी थी। शनिवार को वह दवा लेकर घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। इसके बाद सीतारामडेरा थाना में परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

रविवार सुबह दिगड़ी इलाके के कुछ मछुआरों ने बराज डैम के गेट नंबर 16 में महिला का शव फंसा हुआ देखा और तुरंत इसकी सूचना जादूगोड़ा पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे SI नारायण मिश्रा व पुलिस बल ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। कुछ देर बाद मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की।

बताया गया कि परिजनों को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से पता चला कि एक महिला का शव बराज डैम में फंसा हुआ है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे। शव मिलने के बाद पति श्याम माझी और बेटे रोहित माझी का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।