IMG 20250706 WA0044

स्पेस से शुभांशु ने भेजी पृथ्वी की तस्वीरें, 26 जून को पहुचें थे अंतरिक्ष स्टेशन…

खबर को शेयर करें

Azad reporter desk: भारत के लिए अंतरिक्ष की दुनिया में एक ऐतिहासिक क्षण आया है। भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने पहली बार इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर कदम रखकर देश का नाम रोशन किया है। वह Axiom Mission 4 का हिस्सा हैं, जो भारत, अमेरिका, पोलैंड और हंगरी की अंतरिक्ष एजेंसियों का एक साझा मिशन है।इस मिशन को 25 जून 2025 को भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे अमेरिका से लॉन्च किया गया था।

IMG 20250706 WA0045

लगभग 28 घंटे की यात्रा के बाद, 26 जून को दोपहर 4 बजे ‘ड्रैगन’ स्पेसक्राफ्ट ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से सफलतापूर्वक डॉक किया। इसके करीब दो घंटे बाद, शाम 5:54 बजे शुभांशु शुक्ला और उनकी टीम ने अंतरिक्ष स्टेशन में प्रवेश किया।शुभांशु के साथ पोलैंड और हंगरी के एस्ट्रोनॉट्स भी पहली बार ISS पहुंचे हैं। मिशन की कमान अमेरिका की अनुभवी महिला अंतरिक्ष यात्री पेगी विटसन के हाथों में है।स्पेस स्टेशन से सामने आई तस्वीरों में शुभांशु और अन्य एस्ट्रोनॉट्स Cupola Window से पृथ्वी की सुंदरता निहारते और तस्वीरें लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। सभी के चेहरे पर मुस्कान है और अंतरिक्ष की खूबसूरती का भरपूर आनंद लिया जा रहा है।