IMG 20250706 WA0043
|

मानगो में चला जदयू का संपर्क समस्या समाधान अभियान…

खबर को शेयर करें

जमशेदपुर: जनता दल (यूनाइटेड) मानगो थाना समिति के तत्वावधान में रविवार को मानगो डिमना रोड स्थित संकोसाई नंबर 1 के विभिन्न इलाकों में *संपर्क समस्या समाधान अभियान* चलाया गया। अभियान का नेतृत्व मानगो थाना समिति के महासचिव नीरज साहू ने किया।इस मौके पर जदयू पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

नेताओं ने इलाके का सघन दौरा कर स्थानीय लोगों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं का जायजा लिया। लोगों ने साफ-सफाई, नाली सफाई, कचरा उठाव, ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव, फॉगिंग, बिजली आपूर्ति, पेयजल, स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं नेताओं के सामने रखीं।इसके बाद जदयू प्रतिनिधिमंडल ने संकोसाई रोड नंबर 1 के श्यामनगर, रामनगर के निचले हिस्सों और तटीय इलाकों का दौरा किया। वहां लोगों ने बताया कि पक्की नाली और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। हर बारिश में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से पूरा इलाका जलमग्न हो जाता है।

इसके अलावा कई जगह बिजली के पोल नहीं हैं और जर्जर, नंगे तार हादसों का कारण बन सकते हैं।जदयू नेताओं ने सभी समस्याओं को सूचीबद्ध कर स्थानीय निवासियों को आश्वस्त किया कि जल्द ही इन मुद्दों को संबंधित विभागों के अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और समाधान के लिए ठोस पहल की जाएगी।इस दौरान जदयू जिला महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नू, जिला सचिव विनोद सिंह, विकास साहनी, कन्हैया ओझा, जिला प्रवक्ता आकाश शाह, महानगर सचिव दीपक गौड़, जेपी सिंह, ममता सिंह, मनोज गुप्ता, परविंदर राम, नीरज सिंह, अशोक सिंह, महेंद्र सिंह, पिंकी कौर, किरण सिंह, सूरज मोहाली, ललित साहू, सुशील महतो समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे।