IMG 20250706 WA0037

सिमडेगा में वाहन जांच के दौरान बाइक चोर गिरफ्तार, दो बुलेट मोटरसाइकिल बरामद

खबर को शेयर करें

सिमडेगा: जिले के पाकरटांड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रहलाद सिंह के रूप में हुई है, जो पहले भी उग्रवाद और रंगदारी वसूली के मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस ने उसके पास से दो चोरी की बुलेट मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।जानकारी के मुताबिक, पाकरटांड़ पुलिस भेलवाडीह स्कूल के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बुलेट बाइक (नंबर JH01EQ-7008) पर सवार प्रहलाद सिंह को रोका गया। जब उससे कागजात मांगे गए तो वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका।

पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि बाइक चोरी की है और उसे तुपुदाना निवासी दिना सिंह से प्राप्त किया था।पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रहलाद सिंह की निशानदेही पर दूसरी चोरी की बुलेट (नंबर JH01EQ-6031) भी बरामद कर ली, जो रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। आरोपी के खिलाफ पाकरटांड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।