बिरसानगर में घर में भीषण चोरी, कार, नकदी और जेवर लेकर फरार हुए चोर
जमशेदपुर: बिरसानगर क्षेत्र में रविवार देर रात एक घर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने बिरसानगर निवासी स्वरूप कुमार विश्वास के घर का ताला तोड़कर कार, नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।पीड़ित स्वरूप कुमार ने बताया कि उनके बड़े भाई को अचानक हार्ट अटैक आने के कारण वे रात में पूरे परिवार के साथ उन्हें अस्पताल ले गए थे।
इसी दौरान घर पूरी तरह खाली हो गया। सुबह लौटने पर देखा तो घर का दरवाज़ा टूटा पड़ा था और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी भी खुली पड़ी थी, जिसमें से नकदी और गहने गायब थे।चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग भी काफी चिंतित हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चोरों की तलाश में जुट गई है।


