1000214219

Jamshedpur: धतकीडीह में चाय दुकान पर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुई मारपीट, दोनों ओर से केस दर्ज…

खबर को शेयर करें
1000214219

Jamshedpur news: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह में शनिवार बीते रात जगदीश चाय दुकान पर मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पहले पक्ष से जसीम अहमद उर्फ कल्लू ने मेराज, सद्दाम और सैफी पर जानलेवा हमला करने और गाली-गलौज की शिकायत की है।

वहीं दूसरे पक्ष से सफदर अली ने कल्लू समेत 10-15 लोगों पर हमला करने गाली देने, धमकी देने और सोने की चेन लूटने का आरोप लगाया है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।