1000214009

फेमस सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के पिता पर लगा 100 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप, ईडी ने की 3 घंटे तक पूछताछ…

खबर को शेयर करें
1000214009

Azad Reporter desk: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के पिता और जाने-माने फिल्ममेकर अल्लू अरविंद पर बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग का गंभीर आरोप लगा है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनसे करीब 3 घंटे तक पूछताछ की। ये मामला 101 करोड़ रुपये से अधिक की बैंक धोखाधड़ी और अवैध तरीके से पैसों के लेन-देन से जुड़ा बताया जा रहा है।

पूछताछ के बाद मीडिया से बात करते हुए अल्लू अरविंद ने कहा “मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं और ईडी की जांच में पूरा सहयोग कर रहा हूं। कुछ मीडिया रिपोर्टों में इस मामले को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया है।” उन्होंने यह भी कहा कि जांच अभी जारी है इसलिए वह ज्यादा जानकारी साझा नहीं कर सकते।

यह हाई-प्रोफाइल मामला रामकृष्ण इलेक्ट्रॉनिक्स और रामकृष्ण टेलीट्रॉनिक्स (RTPL) से जुड़ा है, जिन पर बैंकों से मिले कर्ज का दुरुपयोग करने का आरोप है। ‘इंडिया टुडे’ की रिपोर्ट के मुताबिक, हैदराबाद, कुरनूल और गाजियाबाद में ईडी ने तलाशी अभियान चलाया है।

इस मामले की शुरुआत यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (जिसे पहले आंध्रा बैंक के नाम से जाना जाता था) की शिकायत के बाद हुई। इसके आधार पर CBI ने बेंगलुरु में मामला दर्ज किया है। आरोप है कि RTPL ग्रुप ने बैंक से लिए गए कर्ज की रकम का दुरुपयोग किया और पैसों को दूसरी जगह डायवर्ट कर संपत्तियां खरीदीं।

ईडी को तलाशी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। अधिकारियों ने करीब 1.45 करोड़ रुपये के बैंक खाते फ्रीज किए हैं और डिजिटल डिवाइसेज़ व विदेशों में किए गए लेन-देन के रिकॉर्ड भी बरामद किए हैं।

फिलहाल जांच जारी है और सभी बिंदुओं की गहराई से पड़ताल की जा रही है। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े इस बड़े नाम का इस तरह से विवादों में आना हर किसी को चौंका रहा है।