1000213917 1

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना :जल्द मिलेगी मई माह की किस्त, खाते में आने लगे 2500 रुपये…

खबर को शेयर करें
1000213917 1

Jharkhand: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। योजना के तहत मई माह की किस्त का भुगतान शुरू हो गया है। कुछ जिलों में लाभार्थियों के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर हो चुकी है जबकि बाकी जिलों में सोमवार से भुगतान शुरू होने की संभावना है।

हालांकि पहले उम्मीद की जा रही थी कि मई और जून दोनों माह की राशि एक साथ दी जाएगी लेकिन फिलहाल केवल मई की किस्त के रूप में 2500 रुपये प्रति लाभार्थी ट्रांसफर किए जा रहे हैं।

राज्यभर में लगभग 52 लाख महिला लाभार्थियों को यह राशि मिलेगी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने अक्टूबर तक की राशि जिलों को आवंटित कर दी है। जिन महिलाओं का आधार सीडिंग पूरा हो चुका है उन्हें ही फिलहाल यह किस्त दी जा रही है।

सरकार की ओर से इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और घर की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके।