1000213407

धनबाद सड़क हादसा!! रेमंड शोरूम के मालिक के बेटे समेत दो प्रसिद्ध व्यवसायियों के पुत्रों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत…

खबर को शेयर करें
1000213407

Jharkhand: शनिवार सुबह जीटी रोड पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान शहर के प्रसिद्ध व्यवसायियों के पुत्रों साहिल कृष्णानी और अनमोल रतन के रूप में हुई है। यह हादसा राजगंज के डोमनपुर क्षेत्र में उस वक्त हुआ जब एक तेज रफ्तार आई-20 कार डिवाइडर से टकरा गई और पलटते हुए सर्विस लेन में जा गिरी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार (संख्या JH10CT-0014) कोलकाता से दिल्ली की ओर जा रही थी। सुबह करीब 5:30 बजे राजगंज के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के चारों टायर फट गए और वह कई बार पलटी खाते हुए लगभग 300 मीटर दूर सर्विस लेन में जा गिरी।

पुलिस को मौके पर पहुंचने के बाद कार के दरवाजे तोड़कर दोनों युवकों को बाहर निकाला गया और एसएनएमसीएच भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कार से एप्पल कंपनी का मोबाइल भी बरामद हुआ है जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

मृतक साहिल कृष्णानी, रेमंड शोरूम के मालिक विशाल कृष्णानी के पुत्र थे जबकि अनमोल रतन शहर के जोड़ाफाटक रोड स्थित शक्ति मंदिर के सामने रेस्तरां संचालित करने वाले व्यवसायी हरिदयाल सिंह के बेटे थे।

इस दुर्घटना की खबर फैलते ही धनबाद के व्यापारिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। बैंक मोड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रमोद गोयल समेत कई पदाधिकारी और व्यवसायी SNMCH पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।