IMG 20250705 WA0014

मातम में बदली शादी की खुशियां! दूल्हा समेत 8 लोगों की दर्दनाक मौत 2 है घायल, चकनाचूर हुई कार…

खबर को शेयर करें
IMG 20250705 WA0014

Azad Reporter desk/ UP: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शुक्रवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। शादी की खुशियों के बीच उस वक्त मातम छा गया जब दूल्हे को लेकर जा रही बारात की कार एक विद्यालय की दीवार से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में दूल्हे समेत 8 लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

1000213366

जानकारी के मुताबिक यह हादसा जुनावई थाना क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज के पास हुआ। हरि गोविंदपुर गांव निवासी 24 वर्षीय सूरज की शादी बदायूं जिले के सिरसौल गांव की रहने वाली अंजू से तय हुई थी। सूरज अपने परिवार और बारातियों के साथ कार में सवार होकर बदायूं की ओर जा रहा था। रास्ते में कार अनियंत्रित होकर विद्यालय की दीवार से टकरा गई।

हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। कार में कुल 10 लोग सवार थे। टक्कर के बाद पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार के दरवाजे काटकर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। इलाज के दौरान तीन और लोगों ने दम तोड़ दिया।

मरने वालों में ये शामिल हैं सूरज (24 वर्ष, दूल्हा),कोमल (18 वर्ष, दूल्हे की बहन),आशा (26 वर्ष, दूल्हे की भाभी), ऐश्वर्या (2 वर्ष, दूल्हे की भतीजी),सचिन (22 वर्ष),मधु (20 वर्ष, पत्नी सचिन), गणेश (6 वर्ष, पुत्र देवा),रवि बंजारा (28 वर्ष, पुत्र बच्चू बंजारा)

घायल है देव (24 वर्ष, पुत्र हुकुम सिंह), हिमांशी (3 वर्ष, पुत्री लाल सिंह)।

घायलों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। जिस घर में शादी की तैयारियों को लेकर रौनक थी वहां अब सिर्फ मातम पसरा है। दूल्हे के परिवार के चार सदस्य, ड्राइवर और अन्य रिश्तेदारों की मौत ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है। दुल्हन पक्ष में भी कोहराम मच गया है। शादी की सभी तैयारियां एक पल में धरी की धरी रह गईं।