IMG 20250705 WA0013

अब घर बैठे करें राशन कार्ड e-KYC, नहीं तो कट सकता है नाम,जानिए आसान तरीका…

खबर को शेयर करें
IMG 20250705 WA0013

Azad Reporter desk: अगर आपने अभी तक अपने राशन कार्ड की e-KYC नहीं करवाई है तो जल्द कर लें वरना आपका नाम राशन कार्ड से हटाया जा सकता है। पहले इसकी आखिरी तारीख 30 जून थी लेकिन फिलहाल यह प्रक्रिया जारी है। हालांकि यह कब तक चलेगी इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। माना जा रहा है कि सरकार कभी भी इसे बंद कर सकती है और उसके बाद नाम हटाने की कार्रवाई शुरू हो सकती है।

कैसे करें e-KYC घर बैठे मोबाइल से आसान तरीका:

  1. सबसे पहले वेबसाइट पर जाएं या संबंधित ऐप खोलें।
  2. आधार नंबर दर्ज करें और मोबाइल पर आया OTP डालें।
  3. आपकी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  4. अब ‘फेस e-KYC’ विकल्प पर क्लिक करें।
  5. मोबाइल के फ्रंट कैमरे से अपना चेहरा स्कैन करें।
  6. स्कैन पूरा होते ही e-KYC सफलतापूर्वक पूरी हो जाएगी।

सरकार चाहती है कि मुफ्त या सस्ती दर पर राशन का लाभ सिर्फ उन्हीं लोगों को मिले जो वास्तव में इसके हकदार हैं। e-KYC से यह तय किया जाता है कि कोई भी फर्जीवाड़ा न हो और राशन सही लोगों को ही मिले। इसके साथ ही सरकार को सभी लाभार्थियों का डिजिटल रिकॉर्ड भी मिल जाता है जिससे योजनाओं को पारदर्शिता के साथ चलाया जा सके।

अगर आपने अभी तक e-KYC नहीं कराया है तो जल्द ही राशन डीलर के पास जाकर या मोबाइल से यह प्रक्रिया पूरी कर लें नहीं तो आपका नाम कट सकता है।