1000213061

जमशेदपुर के लिए गर्व की बात! जमशेदपुर के युवा ने अमेरिका में लहराया परचम, तीन स्वर्ण पदक जीतकर किया देश का नाम रोशन…

खबर को शेयर करें
1000213061

Jamshedpur news:जमशेदपुर के कदमा निवासी युवा तीरंदाज श्रेयस भारद्वाज ने अमेरिका के बर्मिंघम शहर में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में भारत का नाम रोशन करते हुए तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए। यह प्रतियोगिता 27 जून से 6 जुलाई तक आयोजित हुई जिसमें दुनियाभर के खिलाड़ी शामिल हुए थे।

श्रेयस ने यह पदक व्यक्तिगत और डिस्टेंस तीरंदाजी वर्ग में हासिल किए। वे टाटा आर्चरी एकेडमी के पूर्व कैडेट हैं और इस समय उत्तर प्रदेश पुलिस में सेवा दे रहे हैं। 2025 के नेशनल गेम्स में झारखंड की ओर से खेलते हुए उन्होंने राज्य को स्वर्ण पदक दिलाया था। यह उनके करियर का पहला अंतरराष्ट्रीय पदक है।

श्रेयस पूर्व राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी रामकुमार उपाध्याय के पुत्र हैं और फिलहाल कोलकाता के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में प्रशिक्षण ले रहे हैं। पदक जीतने के बाद उन्होंने कहा “मेरा सपना है कि मैं एक दिन ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करूं।”

श्रेयस की इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने न केवल जमशेदपुर बल्कि पूरे देश को गौरव से भर दिया है। जमशेदपुर से निकलकर दुनिया के मंच पर तिरंगा लहराना कोई आसान काम नहीं होता लेकिन श्रेयस ने साबित कर दिया कि अगर जज़्बा हो तो मंज़िलें खुद झुक जाती हैं।