1000212582

सुंदरनगर में मनिहारी दुकान में बड़ी चोरी, एसबेस्टस उखाड़कर चोर ले गए 80 हज़ार का सामान…

खबर को शेयर करें
1000212582

East Singhbhum: सुंदरनगर थाना क्षेत्र के जोंड्रागोड़ा में एक मनिहारी दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने दुकान की छत से एसबेस्टस उखाड़कर करीब 80 हज़ार रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया।

दुकान संचालिका गीता देवी ने बताया कि बुधवार रात करीब 9:30 बजे दुकान बंद की गई थी। गुरुवार सुबह यानी आज जब वह दुकान पहुंचीं तो देखा कि छत का एसबेस्टस हटाया हुआ था और दुकान का सामान बिखरा पड़ा था।

घटना की जानकारी सबसे पहले पड़ोसियों ने दी। इसके बाद परिवार के सदस्य हरेंद्र सिंह ने सुंदरनगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और चोरों की तलाश की जा रही है।