1000211547

चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर ढाबे के पास खड़े चार तेल टैंकरों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी…

खबर को शेयर करें
1000211547

Azad Reporter desk: सोमवार शाम को अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर लालड़ू के पास स्थित अक्षय ढाबे के पास खड़े एक तेल टैंकर में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि उसकी लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं। कुछ ही देर में आग ने पास खड़े तीन और टैंकरों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

आग की सूचना मिलते ही डेराबस्सी, नाहर और पीसीसीपीएल की कुल छह दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

हादसे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है लेकिन थाना प्रभारी सिमरन सिंह ने संभावना जताई कि वहां वेल्डिंग का कार्य किया जा रहा था जिससे आग लग सकती है।

जिस टैंकर में सबसे पहले आग लगी उसमें करीब 20 हजार लीटर तेल भरा हुआ था। हादसे के समय और भी कई टैंकर आसपास खड़े थे जिन्हें तुरंत हटाया गया। बारिश की वजह से जगह पर कीचड़ होने के कारण कुछ टैंकर फंस गए और ड्राइवरों को अपनी जान बचाने के लिए उन्हें वहीं छोड़कर भागना पड़ा।

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। आग से तीन अन्य टैंकरों को बाहरी नुकसान पहुंचा है। मौके पर हलका विधायक कुलजीत रंधावा भी पहुंचे और राहत कार्यों की निगरानी की।