1000211346

IIT, IIM और AIIMS समेत 89 बड़े संस्थान UGC की डिफॉल्टर लिस्ट में हुआ शामिल, रैगिंग रोकने में हुआ फेल,फंडिंग रोकने की भी मिली चेतावनी…

खबर को शेयर करें
1000211346

Azad Reporter desk: UGC यानी यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन ने 2025 की एंटी-रैगिंग डिफॉल्टर लिस्ट जारी की है जिसमें देश के 89 बड़े कॉलेज और यूनिवर्सिटी शामिल हैं। हैरानी की बात यह है कि इस लिस्ट में IIT Bombay, IIT Kharagpur, IIM Rohtak, AIIMS Raebareli और Aligarh Muslim University जैसे नामी संस्थान भी शामिल हैं।

UGC ने कहा है कि इन संस्थानों ने एंटी-रैगिंग के जरूरी नियमों का पालन नहीं किया। खासकर छात्रों से रैगिंग के खिलाफ ऑनलाइन अंडरटेकिंग लेना और रिपोर्ट जमा करने में ये संस्थान फेल रहे हैं। कई बार समझाने और फॉलो-अप कॉल करने के बाद भी जब रिपोर्ट नहीं दी गई तो UGC ने इन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा।

UGC ने साफ कहा है कि अगर एक महीने के अंदर इन संस्थानों ने जवाब नहीं दिया और जरूरी कदम नहीं उठाए तो उनकी फंडिंग और मान्यता तक रद्द की जा सकती है। इससे छात्रों की सुरक्षा पर बड़ा असर पड़ेगा। यूजीसी ने कैंपस में रैगिंग रोकने के लिए उठाए गए कदमों की डिटेल रिपोर्ट भी मांगी है।