1000211031

इस बार की जनगणना होगी कुछ खास! घर-घर पहुंचेगा सवालों का पिटारा, पहली बार पूछी जाएगी ये बड़ी बात…

खबर को शेयर करें
1000211031

Azad Reporter desk: देशभर में लंबे समय से जनगणना शुरू होने की प्रतीक्षा अब खत्म होने जा रही है। केंद्र सरकार ने जनगणना 2026 को लेकर पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। भारत के रजिस्ट्रार जनरल मृत्युंजय कुमार नारायण ने जानकारी दी है कि जनगणना का पहला चरण 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगा जिसमें घरों की लिस्टिंग और आवास संबंधी जानकारी जुटाई जाएगी।

जनगणना 2026 दो चरणों में होगी पूरी—
•पहला चरण (1 अप्रैल 2026 से): घरों की स्थिति, उनके पास उपलब्ध सुविधाएं और सामाजिक-आर्थिक जानकारी एकत्र की जाएगी।
•दूसरा चरण (1 फरवरी 2027 से): लोगों की गिनती की जाएगी। इसमें उम्र, शिक्षा, काम, भाषा, संस्कृति और जाति की जानकारी भी ली जाएगी।

जनगणना की तैयारी के तहत सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया है कि 31 दिसंबर 2025 तक अपनी सीमाओं में सभी आवश्यक बदलाव कर लें क्योंकि इसके बाद कोई बदलाव नहीं माना जाएगा।

पहले चरण से पहले सुपरवाइजर और गणनाकर्मियों की नियुक्ति की जाएगी। रजिस्ट्रार जनरल ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र भेजकर जिला प्रशासन को इस कार्य में सहयोग करने का निर्देश दिया है।

इस बार जनगणना में जातिगत आंकड़े भी पहली बार जुटाए जाएंगे जिससे सरकार को योजनाएं बनाने और सामाजिक समीकरण समझने में मदद मिलेगी।

जनगणना देश के विकास की नींव होती है। सरकार ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस कार्य में सहयोग करें और सही जानकारी उपलब्ध कराएं ताकि योजनाएं ज्यादा प्रभावी बन सकें।