झारखंड बोर्ड ने जारी की 10वीं-12वीं कंपार्टमेंटल व इम्प्रूवमेंट परीक्षा 2025 की आवेदन तिथि, जानें पूरी प्रक्रिया…

Jharkhand: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने वर्ष 2025 में आयोजित होने वाली मैट्रिक (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की कंपार्टमेंटल एवं इम्प्रूवमेंट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथियां जारी कर दी हैं।
परिषद द्वारा जारी विज्ञप्ति संख्या 30/2025 के अनुसार सत्र 2023-25 के वे छात्र जो मुख्य परीक्षा में एक या दो विषयों में फेल हो गए हैं वे कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं जो छात्र सभी विषयों में पास हैं लेकिन अंकों में सुधार करना चाहते हैं वे इम्प्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होगा जिसे परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in के माध्यम से किया जाना अनिवार्य है।
10वीं और 12वीं दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन तिथियां इस प्रकार हैं:
•बिना विलंब शुल्क के आवेदन: 3 जुलाई 2025 से 10 जुलाई 2025 तक
•विलंब शुल्क के साथ आवेदन: 11 जुलाई 2025 से 15 जुलाई 2025 तक
RTGS के माध्यम से शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि:
•बिना विलंब शुल्क: 14 जुलाई 2025
•विलंब शुल्क के साथ: 18 जुलाई 2025
विद्यालय/कॉलेज के प्रधानाचार्य द्वारा पिछले वर्ष प्राप्त यूजर आईडी व पासवर्ड से लॉगिन कर छात्रों का आवेदन किया जाएगा। प्रत्येक छात्र से ₹50 का आवेदन शुल्क लिया जाएगा।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर आवेदन करें और बोर्ड की वेबसाइट पर दी गई सभी निर्देशों का पालन करें।

