ध्यान दें! खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर…

Jamshedpur news: जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही मूसलधार बारिश के चलते अब हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं। झारखंड के कई हिस्सों में हो रही भारी बारिश का असर अब प्रमुख नदियों के जलस्तर पर भी साफ दिखने लगा है। स्वर्णरेखा और खरकई नदी दोनों ही खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं जिससे निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका है।
स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर मानगो ब्रिज साइट पर खतरे के निशान 121.50 मीटर को पार कर 121.60 मीटर तक पहुंच गया है। वहीं खरकई नदी का जलस्तर आदित्यपुर ब्रिज साइट पर खतरे के निशान 129 मीटर को पार कर 130.65 मीटर दर्ज किया गया है।
इस गंभीर स्थिति की जानकारी खुद पूर्वी सिंहभूम की उपायुक्त ने अपने X हैंडल पर साझा की है।
प्रशासन की ओर से बाढ़ नियंत्रण टीमों को अलर्ट मोड में रखा गया है और स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी जा रही है। जरूरत पड़ने पर राहत और बचाव कार्यों के लिए टीमें तैयार हैं।
निवासियों से अपील—
•नदी किनारे जाने से बचें
•अफवाहों से दूर रहें और केवल प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें
•कोई आपात स्थिति हो तो तुरंत नजदीकी प्रशासनिक कार्यालय से संपर्क करें

