1000210240

कोल्हान में बिजली बिल नहीं चुकाने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 7595 उपभोक्ताओं पर दर्ज हुआ सर्टिफिकेट केस…

खबर को शेयर करें
1000210240

Jharkhand: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने कोल्हान प्रमंडल में बिजली बिल बकायेदारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। बिल का भुगतान नहीं करने वाले 7595 उपभोक्ताओं के खिलाफ सर्टिफिकेट केस दर्ज किए गए हैं। इनसे करीब 29.22 करोड़ रुपये की बकाया राशि वसूलने का लक्ष्य रखा गया है।

निगम के अनुसार सात डिवीजन और सब-डिवीजन के अंतर्गत आने वाले इन बकायेदारों पर प्रशासनिक व कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह कदम उन उपभोक्ताओं को चेतावनी देने के लिए उठाया गया है जो समय पर बिल का भुगतान नहीं कर रहे हैं।

जारी आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा 2723 मामले चाईबासा डिवीजन से हैं जहां 8.23 करोड़ रुपये की वसूली की जाएगी। इसके बाद सरायकेला डिवीजन में 1081 उपभोक्ताओं पर 3.61 करोड़ और मानगो डिवीजन में 1036 उपभोक्ताओं पर 2.91 करोड़ की बकाया राशि के लिए केस दर्ज किए गए हैं।

अन्य डिवीजन में स्थिति—
चक्रधरपुर: 612 उपभोक्ता – ₹1.40 करोड़
आदित्यपुर: 461 उपभोक्ता – ₹9.01 करोड़
घाटशिला: 1064 उपभोक्ता – ₹2.98 करोड़
जमशेदपुर: 618 उपभोक्ता – ₹1.04 करोड़ वहीं मानगो: 1036 उपभोक्ता – ₹2.91 करोड़

बिजली वितरण निगम ने आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर बिलों का भुगतान करें ताकि उन्हें सर्टिफिकेट केस जैसी कानूनी कार्रवाई का सामना न करना पड़े। अधिकारियों ने यह भी चेतावनी दी है कि बकाया चुकाने में और देरी होने पर उपभोक्ताओं की संपत्ति जब्त करने जैसी कठोर कार्रवाई की जा सकती है।