1000209969

पश्चिम सिंहभूम में सड़क हादसा! अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत…

खबर को शेयर करें
1000209969

Jharkhand: पश्चिम सिंहभूम जिला के बंदगांव थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना जलमय एनएच-75 मुख्य मार्ग पर हुई जहां एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही बंदगांव थाना प्रभारी दुर्गा शंकर मंडल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस ने शव को चक्रधरपुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया और फिलहाल शव को शीतगृह में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस ने अपील की है कि अगर किसी को मृतक के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत बंदगांव थाना को सूचित करें ताकि उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।

मृतक ने हल्के पीले रंग की फूलदार कमीज और नीले रंग की पैंट पहन रखी थी। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस पहचान करने की कोशिश में जुटी हुई है।