1000209818

जमशेदपुर में मात्र 14 साल के छात्र ने की आत्महत्या, कारण अब तक अज्ञात,जांच में जुटी पुलिस…

खबर को शेयर करें
1000209818

Jamshedpur news: जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र स्थित तुरामडीह में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक 14 वर्षीय किशोर ने अपने ही घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान साहिल नायक के रूप में हुई है जो रूपलाल नायक का बेटा था।

परिजनों के अनुसार साहिल ने बाथरूम में शावर पाइप से साड़ी का फंदा बनाकर जान दे दी। घटना शुक्रवार शाम की है। जैसे ही परिजनों को इसका पता चला वे आनन-फानन में साहिल को लेकर खास महल स्थित सदर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल में शव देखने के बाद परिजन बुरी तरह से टूट गए और वहां हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। स्थिति को देखते हुए सुंदरनगर थाना प्रभारी और सर्किल इंस्पेक्टर दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाया। काफी प्रयास के बाद परिजन शांत हुए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की अनुमति दी गई।

बताया जा रहा है कि साहिल अपने घर का इकलौता चिराग था और एक इंग्लिश मीडियम स्कूल में 8वीं कक्षा का छात्र था। उसने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम क्यों उठाया इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।