सरायकेला में महिला की संदिग्ध मौत! रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में मिला शव, हत्या की आशंका…

Jharkhand: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया और आदित्यपुर के बीच रेलवे ट्रैक के पास शनिवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिला। शव झाड़ियों में छिपाकर रखा गया था। जब वहां से तेज बदबू आने लगी तो आसपास के ग्रामीणों ने इसकी जानकारी रेलवे अधिकारियों को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि शव दो-तीन दिन पुराना है और पूरी तरह से फूल चुका है जिससे पहचान करना मुश्किल हो रहा है।
पुलिस को शक है कि महिला की हत्या कहीं और की गई और शव को ट्रैक के पास फेंक दिया गया। इस मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है।
इस तरह की घटनाएं पहले भी चक्रधरपुर रेल डिविजन में हो चुकी हैं जहां एक महिला का शव रेलवे लाइन के पास में मिला था। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और महिला की पहचान की कोशिश जारी है।

