UGC नेट 2025 की परीक्षा शुरू, रांची के सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू…

Azad Reporter desk: UGC नेट 2025 की परीक्षा आज यानी 25 जून से शुरू हो गई है जो 29 जून तक चलेगी। यह परीक्षा रांची जिले के छह अलग-अलग केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं।
रांची के उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी केंद्रों पर सुरक्षा बल और दंडाधिकारी की तैनाती की है। साथ ही, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है, जो सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक प्रभावी रहेगी।
इस आदेश के तहत—
•5 या उससे अधिक लोगों के एक जगह इकट्ठा होने पर रोक है।
•लाउडस्पीकर और किसी भी तरह के हथियार लाने की मनाही है।
•सभा रैली या कोई सार्वजनिक कार्यक्रम करना प्रतिबंधित रहेगा।
यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि किसी भी तरह की भीड़ या शांति भंग की स्थिति से बचा जा सके।
रांची के ये 6 केंद्रों पर हो रही है परीक्षा—
- रामटहल चौधरी इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, आनंदी
- ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, ओल्ड एचबी रोड
- आयन डिजिटल जोन, तुपुदाना
- अरुणिमा टेक्निकल सर्विसेज, सामलौंग
- के. इन्फोटेक, रामपुर, नामकुम
- आईक्यूब डिजिटल, मेदांता हॉस्पिटल के पास, इरबा


