1000207995

अब डिग्री कॉलेज भी बनेंगे डीम्ड यूनिवर्सिटी, गांव के छात्रों को मिलेगा विश्वस्तरीय शिक्षा का लाभ…

खबर को शेयर करें
1000207995

Azad reporter desk: नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत देश के डिग्री और पीजी कॉलेजों को अब डीम्ड यूनिवर्सिटी की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। आने वाले 10 से 15 वर्षों में यह बड़ा बदलाव किया जाएगा जिससे गांव और छोटे शहरों के छात्रों को भी अपने जिले में ही उच्च शिक्षा और रिसर्च की सुविधा मिल सकेगी।

इस योजना के तहत कॉलेजों को विश्वविद्यालय जैसी स्वायत्तता दी जाएगी और उन्हें आधुनिक पाठ्यक्रमों से जोड़ा जाएगा। छात्रों को अब रिसर्च और स्किल बेस्ड पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

नोएडा स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में आयोजित कुलपति सम्मेलन के समापन पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, एआईयू अध्यक्ष डॉ. विनय पाठक और प्रो. राजेश्वर पिल्लई ने इस योजना की जानकारी दी। यह बताया गया कि यह परिवर्तन राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत किया जा रहा है।

इस बदलाव के फायदे—
•गांव और पिछड़े क्षेत्रों के छात्र भी पा सकेंगे विश्वस्तरीय डिग्री।
•पढ़ाई का खर्च घटेगा और पहुंच बढ़ेगी।
•डीटेल्ड रिसर्च और आधुनिक शिक्षा की सुविधा।
•छात्रों को विदेश जाने की जरूरत नहीं अपने जिले में ही मिलेगा बेहतर माहौल।

सरकार का उद्देश्य है कि देशभर में शिक्षा की गुणवत्ता सुधरे और युवाओं को अपने क्षेत्र में ही उच्चतर शिक्षा का पूरा अवसर मिले।