1000207310

12वीं के स्थानांतरण और 11वीं नामांकन पर रोक के खिलाफ DC ऑफिस के सामने छात्रों ने “इंटरमीडिएट बचाओ संघर्ष समिति” के बैनर तले किया प्रदर्शन…

खबर को शेयर करें
1000207310

जमशेदपुर में मंगलवार 24 जून को इंटरमीडिएट बचाओ संघर्ष समिति के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम के विभिन्न कॉलेजों के छात्रों ने DC कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा जारी उस निर्देश के विरोध में किया गया जिसमें कहा गया है कि महाविद्यालयों में इंटरमीडिएट यानी 12वीं कक्षा की पढ़ाई को स्थगित किया जाए और छात्रों को 5 किलोमीटर के दायरे में किसी अन्य विद्यालय में शिफ्ट किया जाए।

1000207411

इतना ही नहीं निर्देश में यह भी कहा गया है कि अब इन कॉलेजों में 11वीं कक्षा में नामांकन की प्रक्रिया भी रोकी जाए। इससे छात्रों में काफी परेशानी और आक्रोश की स्थिति है।

1000207415

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने सवाल उठाया कि जब 12वीं कक्षा के सत्र को समाप्त होने में केवल 6 महीने बचे हैं और आधा सत्र पहले ही बीत चुका है तो इस बीच में कॉलेज बदलना उनके लिए बेहद मुश्किल और नुकसानदायक होगा। छात्रों ने कहा कि अचानक कॉलेज या विद्यालय बदलने से उनके पढ़ाई की निरंतरता टूटेगी और परीक्षा की तैयारी पर भी असर पड़ेगा।

1000207417

छात्रों की मांग है कि वे जिस कॉलेज में अब तक पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें वहीं पढ़ाई पूरी करने दी जाए और 11वीं नामांकन पर रोक भी हटाई जाए ताकि अन्य छात्रों का भविष्य भी प्रभावित न हो। छात्रों ने DC से अपील की कि इस निर्णय को जल्द से जल्द वापस लिया जाए।