स्वास्थ्य विभाग में 298 पदों पर भर्ती, 27 जून से करें ऑनलाइन आवेदन…

Azad Reporter desk: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। झारखंड के स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत कुल 298 पदों पर भर्ती होने जा रही है। इसमें सीनियर हॉस्पिटल मैनेजर, हॉस्पिटल मैनेजर, आईटी एग्जीक्यूटिव, फाइनेंस मैनेजर समेत कई पद शामिल हैं।
इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 27 जून 2025 दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2025 शाम 6 बजे तक निर्धारित की गई है। आवेदन www.jrhms.jharkhand.gov.in पर किया जा सकता है।
आयु सीमा —
•सामान्य व EWS श्रेणी: अधिकतम 40 वर्ष
•ओबीसी: अधिकतम 41 वर्ष
•महिला (अनारक्षित): अधिकतम 43 वर्ष
•एससी-एसटी: अधिकतम 45 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता और अनुभव—
•सीनियर हॉस्पिटल मैनेजर: MBBS + हॉस्पिटल मैनेजमेंट में पीजी डिप्लोमा + 5 वर्ष अनुभव
•हॉस्पिटल मैनेजर: हॉस्पिटल मैनेजमेंट में MBA/PG डिप्लोमा + 3 वर्ष अनुभव
•फाइनेंस मैनेजर: अकाउंटेंसी/फाइनेंस/कॉस्ट अकाउंटिंग या MBA (Finance) + 3 वर्ष अनुभव
इच्छुक अभ्यर्थी समय रहते आवेदन करें और नौकरी पाने का मौका न गंवाएं।


