जमशेदपुर के उलीडीह में 35 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, दो फरार…

Jamshedpur news: जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी कर रहे एक युवक को रविवार गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुर्दा मैदान के पास की गई जहां से पुलिस ने 35 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की है।
गिरफ्तार युवक का नाम अमन वोयपाई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुर्दा मैदान के पास कुछ युवक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पुलिस को देखकर तीनों युवक भागने लगे। इस दौरान अमन को पकड़ लिया गया जबकि सूरज कुंटिया और कतलू मौके से फरार हो गए।
उलीडीह थाना में तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।


