1000206920
|

जमशेदपुर में नशा विरोधी अभियान: ब्राउन शुगर और गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, दो फरार…

खबर को शेयर करें
1000206920

Jamshedpur news: पूर्वी सिंहभूम जिले में नशा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को दो बड़ी सफलताएं मिली हैं। उलीडीह और जादूगोड़ा थाना क्षेत्र की पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है।

पहली कार्रवाई उलीडीह थाना क्षेत्र के मुर्दा मैदान इलाके में हुई जहां ब्राउन शुगर की बिक्री की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी के निर्देश पर 22 जून की शाम विशेष टीम ने छापेमारी की। इस दौरान अमन बोयपाई नामक युवक को 35 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। वहीं मौके पर मौजूद सूरज कुंटिया और कतलु अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। इस मामले में उलीडीह थाना के एसआई रविंद्र पांडेय के बयान पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

दूसरी कार्रवाई जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के दुड़कू गांव में की गई जहां पुलिस ने दिलखुश गोप नामक युवक को 312 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मादक पदार्थों की एक बड़ी सप्लाई चेन से जुड़ा हो सकता है। जादूगोड़ा थाना के एसआई राजेश कुमार मंडल के बयान पर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।दोनों मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है और लगातार दबिश दी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने कहा कि जिले में नशा कारोबार को पूरी तरह खत्म करने के लिए अभियान तेज किया गया है। थाना स्तर पर मिल रही सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई हो रही है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि नशे के व्यापार, सेवन या खरीद-बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार।

नशा न केवल युवाओं का जीवन बर्बाद करता है बल्कि समाज की बुनियाद को भी कमजोर करता है। इसलिए समाज का सहयोग बेहद जरूरी है।