सरकार का बड़ा फैसला!! 2026 से हर बाइक और स्कूटर में अनिवार्य होगा ABS, आपकी सुरक्षा अब होगी और पक्की…

Azad Reporter desk:अब देश में हर मोटरसाइकल और स्कूटर में ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) लगाना अनिवार्य कर दिया जाएगा। 1 जनवरी 2026 से यह नियम लागू होगा। फिलहाल यह सेफ्टी फीचर सिर्फ 150cc से ऊपर के वाहनों में जरूरी था लेकिन अब एंट्री-लेवल दोपहिया वाहनों में भी इसे लगाना जरूरी होगा।
भारत में हर साल लाखों सड़क दुर्घटनाएं होती हैं जिनमें सबसे ज़्यादा शामिल होते हैं बाइक और स्कूटर। सरकार का मानना है कि ABS से हादसों में कमी आएगी और लोगों की जान बचाई जा सकेगी।
ABS यानी एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम एक ऐसा सिस्टम है जो अचानक ब्रेक लगाने पर पहियों को लॉक होने से बचाता है। जब सड़क फिसलन भरी हो या गाड़ी तेज़ रफ्तार में हो तब अचानक ब्रेक लगाने से वाहन फिसल सकता है लेकिन ABS की मदद से गाड़ी का कंट्रोल बना रहता है जिससे दुर्घटना की आशंका कम हो जाती है
इसमें हर पहिए पर स्पीड सेंसर लगे होते हैं जो लगातार पहियों की गति पर नज़र रखते हैं। जैसे ही पहिए जाम होने की स्थिति में आते हैं ABS एक्टिव हो जाता है और वाहन को फिसलने से बचा लेता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस नियम के बाद दोपहिया वाहनों की कीमत थोड़ी बढ़ सकती है लेकिन सरकार साफ कर चुकी है कि लोगों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। एंट्री-लेवल गाड़ियों का भारत के टू-व्हीलर मार्केट में 75% हिस्सा है ऐसे में यह नियम करोड़ों लोगों की जान बचाने में मददगार होगा।
आसान शब्दों में कहें तो अब बाइक या स्कूटी स्लिप नहीं करेगी आपका सफर और सुरक्षित होगा!

