1000205880

जमशेदपुर ग्रामीण क्षेत्र का आसनबनी रेलवे अंडरपास जलभराव से बंद, ग्रामीणों का आवागमन बाधित…

खबर को शेयर करें
1000205880

Jamshedpur news: जमशेदपुर ग्रामीण क्षेत्र के आसनबनी रेलवे स्टेशन के पास करोड़ों रुपये की लागत से बना रेलवे अंडरपास पहली ही बारिश में जलमग्न हो गया है। घटिया निर्माण की पोल खुलते ही अंडरपास में कई फीट पानी भर गया जिससे वहां से गुजरने वाले ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है।

खतरे की आशंका को देखते हुए रेलवे ने अंडरपास को फिलहाल बंद कर दिया है और उसमें भरे पानी को निकालने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

इस संबंध में स्थानीय ग्रामीण मणींद्रनाथ महतो ने आरोप लगाया कि यह निर्माण कार्य सिर्फ लूट की नीयत से किया गया है। उन्होंने बताया कि उद्घाटन से पहले ही अंडरपास की दीवारों से पानी रिसने लगा था और पहली ही बरसात में यह पूरी तरह बेकार साबित हो गया। उन्होंने इस मामले की न्यायिक जांच की मांग की है ताकि घटिया निर्माण की सच्चाई सामने आ सके।

साथ ही उन्होंने रेलवे से मांग की है कि राखा माइंस रेलवे स्टेशन की तर्ज पर यहां ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाए ताकि ग्रामीणों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन मिल सके।