1000205718

जसीडीह-धनबाद रेल मार्ग पर फिर लूट: चलती ट्रेन से दो महिलाओं के बैग छीने, यात्रियों में आक्रोश…

खबर को शेयर करें
1000205718

Azad Reporter desk: बिहार के जयनगर से राउरकेला जा रही ट्रेन संख्या 18106 (जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस) में शनिवार तड़के लूटपाट की एक और घटना सामने आई है। यह वारदात उस समय घटी जब ट्रेन जसीडीह और धनबाद स्टेशन के बीच दौड़ रही थी। अपराधियों ने ट्रेन के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले एसी कोच (B-3) को निशाना बनाया और दो महिला यात्रियों का बैग छीनकर फरार हो गए।

पीड़ित महिलाओं की बर्थ संख्या 58 और 59 थी। घटना के दौरान जब महिलाओं ने शोर मचाया तब कोच में बाकी यात्री गहरी नींद में थे। शोर सुनकर कुछ यात्री जागे भी लेकिन तब तक लुटेरे चलती ट्रेन से छलांग लगाकर भाग चुके थे।

लूटे गए बैग में मोबाइल फोन, नकदी और गहने शामिल थे। यात्रियों ने बताया कि इस रूट पर पहले भी लूटपाट की कई घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन रेलवे प्रशासन या जीआरपी (G.R.P.) की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

घटना के बाद यात्रियों में भारी नाराज़गी है। उनका कहना है कि जिस कोच में वारदात हुई वहां कोई भी सुरक्षा कर्मी मौजूद नहीं था। लोग पूछ रहे हैं कि अगर एसी कोच में भी सुरक्षा नहीं है तो बाकी डिब्बों की स्थिति का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

अब यात्रियों की सुरक्षा पर उठ रहे हैं गंभीर सवाल। लोगों की मांग है कि रेलवे को तत्काल इस रूट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करनी चाहिए ताकि यात्रियों को सुरक्षित सफर का भरोसा मिल सके।