1000205515

संरक्षण की मांग!! कपाली के सभी वार्डों में भरे पानी कमने के बाद नगर अध्यक्ष शानूर रहमान ने की युद्धस्तर पर कार्रवाई की अपील…

खबर को शेयर करें
1000205515

Jamshedpur/ सरायकेला खरसावां: लगातार बारिश के बाद शुक्रवार को मौसम ने करवट ली जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। जमशेदपुर से सटे कपाली क्षेत्र में भी बीते कुछ दिनों की मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया था। अब जबकि बारिश थम गई है धीरे-धीरे घरों और गलियों से पानी निकल रहा है।

लेकिन ऐसे समय में सबसे बड़ा खतरा होता है बीमारियों का खासकर डेंगू, मलेरिया और अन्य जलजनित रोगों का। इसी संभावित खतरे को देखते हुए कपाली के नगर अध्यक्ष शानूर रहमान (कांग्रेस पार्टी) ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट के माध्यम से अपील की है।

उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि कपाली नगर परिषद क्षेत्र के सभी 21 वार्डों से धीरे-धीरे बारिश का पानी निकल रहा है। ऐसे में जरूरी है कि नगर परिषद युद्धस्तर पर सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव और मच्छर रोधी फॉगिंग का कार्य शुरू करे ताकि बीमारियों से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

अब देखना यह है कि नगर परिषद इस अपील को कितनी गंभीरता से लेती है और ज़रूरी कार्रवाई कितनी जल्दी करती है।