1000205216

जमशेदपुर में अब भी बाढ़ का संकट, सुवर्णरेखा और खरकई नदी खतरे के निशान से ऊपर…

खबर को शेयर करें
1000205216

Jamshedpur news: जमशेदपुर और उसके आसपास के इलाकों में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश ने हालात को बेहद खराब कर दिया है। हालांकि शुक्रवार को बारिश थम गई लेकिन पानी का कहर अब भी जारी है। शहर के ज्यादातर इलाके जलमग्न हो गए हैं। गांव और शहर दोनों ही बाढ़ से प्रभावित हैं और लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

शहर की दो प्रमुख नदियां सुवर्णरेखा और खरकई अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सुवर्णरेखा नदी मानगो पुल के पास 123.20 मीटर पर बह रही है जबकि इसका खतरे का निशान 121.50 मीटर है। यानी यह नदी अभी भी करीब 1.70 मीटर ऊपर बह रही है।

इसी तरह आदित्यपुर पुल के पास खरकई नदी का जलस्तर 131.9 मीटर मापा गया है जबकि खतरे का निशान 129 मीटर है। यानी यह नदी 2.9 मीटर ऊपर बह रही है जिससे आसपास के इलाकों में और पानी भरने का खतरा बढ़ गया है।

इसके अलावा चांडिल डैम के सभी 10 फाटक खोल दिए गए हैं और वहां से लगातार 3109 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। इसी वजह से नदियों में पानी की मात्रा कम होने का नाम नहीं ले रही है।

उधर ओडिशा के ब्यांगबिल और खरकई डैम के गेट भी खोल दिए गए थे जिससे पानी लगातार निकलता रहा। दोपहर तक इन गेटों को बंद किए जाने की संभावना है।अभी भी हालात गंभीर हैं और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और सतर्क रहने की अपील की गई है।