1000205212

रांची में मूसलाधार बारिश से रेल सेवाएं बाधित, कई ट्रेनें रद्द, कुछ के समय और रूट में बदलाव…

खबर को शेयर करें
1000205212

Jharkhand: झारखंड और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित करने के साथ-साथ रेल सेवाओं को भी बाधित कर दिया है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के टाटानगर रेलवे स्टेशन यार्ड में जलजमाव के कारण रेल यातायात पर असर पड़ा है। इस वजह से रांची रेल मंडल से चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है जबकि कुछ के समय और मार्ग में बदलाव किया गया है।

रद्द की गई ट्रेनें—रेल प्रशासन ने 20 जून 2025 को चलने वाली निम्न ट्रेनों को रद्द कर दिया है—

•ट्रेन संख्या 68086/68085 बरकाकाना – टाटानगर – बरकाकाना पैसेंजर

•ट्रेन संख्या 18602/18601 हटिया – टाटानगर – हटिया एक्सप्रेस

समय में किया गया बदलाव—

ट्रेन संख्या 18626 हटिया – पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है। यह ट्रेन अब अपने निर्धारित समय के बजाय दोपहर 2 बजे (14:00) हटिया से रवाना होगी। यह बदलाव सिल्ली–किता रेलखंड के बीच मिट्टी बह जाने और लिंक रेक के देर से आने के कारण किया गया है।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य लें। रेलवे स्टेशन और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लगातार अपडेट दिया जा रहा है ताकि यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो।