1000205211

NISAR मिशन!! धरती की निगरानी के लिए ISRO-NASA का सैटेलाइट जुलाई में होगा लॉन्च…

खबर को शेयर करें
1000205211

Azad Reporter desk: भारत की अंतरिक्ष एजेंसी ISRO और अमेरिका की NASA मिलकर एक खास सैटेलाइट मिशन पर काम कर रहे हैं। इस मिशन का नाम है NISAR (NASA-ISRO Synthetic Aperture Radar)। इसे जुलाई 2025 में श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा। इसका मकसद धरती पर हो रहे बदलावों पर नजर रखना है।

NISAR ऐसा पहला सैटेलाइट होगा जो दो रडार फ्रीक्वेंसी (L-बैंड और S-बैंड) से काम करेगा। इसका वजन करीब 3 टन है और इसमें 12 मीटर बड़ा रडार एंटीना लगा है। यह सैटेलाइट दिन, रात, बारिश या बादल होने पर भी साफ़ तस्वीरें और डेटा भेज सकेगा।

•कृषि में मदद: किसानों को फसलों की सेहत और सिंचाई की जरूरत की जानकारी मिलेगी।

•आपदाओं में उपयोग: बाढ़, भूकंप, भूस्खलन जैसी घटनाओं में तुरंत जानकारी देगा।

•जलवायु परिवर्तन: बर्फ की परतें, ग्लेशियर और समुद्री तेल रिसाव की पहचान कर सकेगा।

•जंगल और जमीन की निगरानी: जंगलों की कटाई, नदी कटाव और भूमि क्षरण पर नजर रखेगा।

इस मिशन पर करीब 1.5 बिलियन डॉलर खर्च हुए हैं और यह पिछले 10 सालों से तैयार किया जा रहा है। यह भारत और अमेरिका का अब तक का सबसे बड़ा वैज्ञानिक सहयोग माना जा रहा है।

इस सैटेलाइट में लगे खास एंटीना से यह धरती के बड़े हिस्से को एक साथ स्कैन कर सकता है। यह प्लेट मूवमेंट, जंगलों का डाटा और तेल रिसाव जैसी चीज़ों पर निगरानी रखने में मदद करेगा।

ISRO के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक NISAR सिर्फ एक सैटेलाइट नहीं बल्कि धरती की निगरानी रखने वाला एक “रियल-टाइम वॉचर” है। यह हर उस समय काम करेगा जब हमें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होगी चाहे बाढ़ आए, भूकंप हो या खेती से जुड़ी जरूरतें हों।