1000205208

सांसद ने किया बलराम बस्ती, बच्चा सिंह बस्ती, जाहिरा बस्ती और तिल्लो भट्टा का दौरा, बाढ़ पीड़ितों को बंटा राहत सामग्री…

खबर को शेयर करें
1000205208

Jamshedpur news: जमशेदपुर के सोनारी मंडल क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित बलराम बस्ती, बच्चा सिंह बस्ती, जाहिरा बस्ती और तिल्लो भट्टा का दौरा गुरुवार को सांसद विद्युत वरण महतो ने किया। उनके साथ सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार, भाजपा के जिला और प्रदेश पदाधिकारी साथ ही कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सांसद ने बस्तियों में रह रहे स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी परेशानियां सुनीं और उन्हें जल्द से जल्द राहत पहुंचाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने जिला प्रशासन से समन्वय बनाकर राहत कार्यों को तेजी से शुरू करने की मांग भी की।

दौरे के दौरान बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री और खाने-पीने का सामान भी वितरित किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता देवेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह, अभिषेक डे, नारायण प्रसाद, कृष्ण यादव, सत्येंद्र सिंह यादव, विकास साहू, रास बिहारी प्रसाद, अभिषेक सिंह, संजीत कुमार सिंह, अनिल कुमार, लक्ष्मण, दीपक घोष, रवि पोद्दार सहित कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे और सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे थे।