1000205203

पारडीह चौक के पास एनएच-33 क्षतिग्रस्त, भारी वाहनों का रूट डायवर्ट…

खबर को शेयर करें
1000205203

Jamshedpur news: जमशेदपुर के मानगो स्थित पारडीह चौक के पास भारी बारिश के कारण एनएच-33 सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क पर जलजमाव और टूट-फूट के कारण अब इस मार्ग से भारी वाहनों का आना-जाना असंभव हो गया है। ऐसे में प्रशासन ने वैकल्पिक रूट से आवाजाही की व्यवस्था की है।

बहरागोड़ा और घाटशिला की ओर से जमशेदपुर में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों को अब सुरदा क्रॉसिंग (मऊभंडार) अंडरपास से होते हुए सुरदा चौक (मुसाबनी-हाता मुख्य मार्ग), हाता चौक, जमशेदपुर रेलवे स्टेशन, आदित्यपुर व कदमा टोल ब्रिज/डोबो नया पुल के रास्ते रांची की ओर जाने की सलाह दी गई है।

इसी तरह रांची से जमशेदपुर की ओर आने वाले भारी वाहनों को अब कांड्रा, आदित्यपुर, टाटानगर रेलवे स्टेशन, हाता चौक, सुरदा चौक, सुरदा क्रॉसिंग (मऊभंडार) अंडरपास होते हुए बहरागोड़ा और घाटशिला की ओर भेजा जा रहा है।

यह रूट डायवर्जन तब तक लागू रहेगा जब तक एनएच-33 के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत पूरी नहीं हो जाती या कोई नया आदेश नहीं जारी होता। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और वैकल्पिक मार्ग का ही उपयोग करें।