1000204856

जमशेदपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सांसद विद्युत वरण महतो ने किया दौरा, राहत सामग्री का किया वितरण…

खबर को शेयर करें
1000204856

Jamshedpur news: जमशेदपुर में बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। खासकर सोनारी मंडल के इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ऐसे हालात को देखते हुए जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने गुरुवार को सोनारी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों बलराम बस्ती, बच्चा सिंह बस्ती, जाहिरा बस्ती और टिलो भट्टा का दौरा किया।

दौरे के दौरान सांसद महतो ने स्थानीय निवासियों से मुलाकात की उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द से जल्द राहत पहुंचाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने जिला प्रशासन से समन्वय कर राहत कार्यों में तेजी लाने की अपील भी की।इस दौरान भाजपा की ओर से बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राहत एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।

भाजपा की टीम ने यह सुनिश्चित किया कि हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुंचे।सांसद महतो के साथ सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार, पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, जिला मीडिया सह प्रभारी अखिलेश सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेश संयोजक अभिषेक डे, मंडल महामंत्री नारायण प्रसाद, उपाध्यक्ष कृष्ण यादव, कोषाध्यक्ष विकास साहू, मंडल मंत्री रास बिहारी प्रसाद, मीडिया प्रभारी अभिषेक सिंह, भवन प्रभारी संजीत कुमार सिंह सहित कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

भारतीय जनता पार्टी, सोनारी मंडल की ओर से बताया गया कि यह आपदा की घड़ी है और पार्टी जनसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित है। जरूरतमंदों तक लगातार सहायता पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा।