टाटा स्टील के टीजीएस कॉलोनी में बने टायो कंपनी का फ्लैट गिरा, भारी बारिश के बीच भरभराकर गिरा फ्लैट…

Jharkhand: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित टाटा स्टील की टीजीएस कॉलोनी में भारी बारिश के कारण एक पुराना फ्लैट भरभराकर गिर गया। यह फ्लैट बंद हो चुकी टायो रोल्स कंपनी का था और पहले से ही खतरनाक घोषित किया जा चुका था जिस कारण इसे खाली भी करा लिया गया था।
फ्लैट के गिरने की यह घटना शुक्रवार सुबह हुई जब क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी। गनीमत रही कि समय रहते फ्लैट को खाली करा लिया गया था जिससे किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई।
कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सुरक्षा के लिहाज से यह बिल्डिंग पहले ही खाली करा दी गई थी इसलिए घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ है।
प्रशासन ने लोगों से ऐसे पुराने और जर्जर भवनों से दूर रहने की अपील की है ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

