1000204326

पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन समेत 2997 झारखंड आंदोलनकारियों की पहचान पूरी, मिलेगी सम्मान पेंशन और कई सुविधाएं…

खबर को शेयर करें
1000204326

Jharkhand: झारखंड सरकार ने राज्य निर्माण आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले 2997 आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों की पहचान पूरी कर ली है। इसमें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का नाम भी शामिल है। अब इन आंदोलनकारियों को सम्मान पेंशन समेत कई जरूरी सुविधाएं दी जाएंगी।

इस संबंध में राज्य के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना में बताया गया है कि अलग झारखंड राज्य बनाने के लिए किए गए आंदोलन में भाग लेने वालों की पहचान के लिए एक विशेष आयोग का गठन किया गया था और अब यह आयोग अपनी पहचान प्रक्रिया को अंतिम रूप दे चुका है।

आयोग ने रामगढ़ जिले की 75वीं औपबंधिक सूची जारी की है जिसमें शिबू सोरेन का नाम भी शामिल है।

उनका विवरण इस प्रकार दर्ज है—

नाम: शिबू सोरेन, पिता का नाम: स्वर्गीय सोबरन सोरेन, उम्र: 81 वर्ष, ग्राम: नेमरा, प्रखंड: गोला, जिला: रामगढ़।

बता दें कि शिबू सोरेन वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता हैं और झारखंड आंदोलन के सबसे प्रमुख चेहरों में से एक रहे हैं।राज्य के 21 जिलों में आंदोलनकारियों की पहचान की गई है। इनमें से कुछ प्रमुख जिले और चिन्हित आंदोलनकारियों की संख्या इस प्रकार है—

•बोकारो – 57

•चतरा – 89

•देवघर – 145

•धनबाद – 34

•दुमका – 79

•जमशेदपुर (पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम) – 489

•गिरिडीह – 431

•गोड्डा – 277

•हजारीबाग – 256

•रांची – 304

•रामगढ़ – 177

चिह्नित आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को झारखंड सरकार द्वारा बनाई गई नीति के तहत सम्मान पेंशन, चिकित्सा सुविधा, यात्रा भत्ता और सरकारी आयोजनों में सम्मानजनक आमंत्रण जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। यह फैसला झारखंड आंदोलन की ऐतिहासिक भूमिका को सम्मान देने के उद्देश्य से लिया गया है।