जमशेदपुर में 21 जून से दो दिवसीय मानसून ट्रेड फेयर, महिला उद्यमिता को मिलेगा मंच…

Jamshedpur news: जमशेदपुर के सिंहभूम चैम्बर भवन में 21 और 22 जून को दो दिवसीय मानसून ट्रेड फेयर का आयोजन किया जा रहा है। यह फेयर सिंहभूम चैम्बर के 75वें वर्षगांठ (प्लेटिनम जुबिली) के मौके पर हो रहा है। इसका उद्देश्य व्यापार को बढ़ावा देना और खासकर महिलाओं के छोटे-छोटे उद्योगों को एक बड़ा मंच देना है।
इस फेयर का उद्घाटन झारखंड सरकार के राजस्व एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ करेंगे। इनके साथ ईचागढ़ की विधायक सविता महतो और जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी भी मौजूद रहेंगे। 22 जून को झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ट्रेड फेयर का भ्रमण करेंगे
।चैम्बर के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि यह ट्रेड फेयर हर साल किया जाता है और इस बार मानसून के मौके पर खास आयोजन किया जा रहा है। इसमें स्थानीय उत्पादों के साथ-साथ महिलाओं द्वारा बनाये गए वस्त्र, अचार-पापड़, सजावटी सामान और ज्वेलरी भी मिलेंगी।
उपाध्यक्ष अनिल मोदी ने बताया कि इस फेयर में कोलकाता, रांची, उड़ीसा और बंगाल से भी स्टॉल लगाए जाएंगे। फेयर में एक ही जगह पर लोगों को तरह-तरह के सामान मिलेंगे और शहर का माहौल भी उत्सव जैसा रहेगा।

