झारखंड में 55 IAS अधिकारियों का तबादला, जमशेदपुर के ADM और SDO को हटाया गया, जानिए किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी…

Jharkhand: झारखंड सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक साथ 55 IAS अधिकारियों का तबादला और नई पोस्टिंग की है। इसमें कई जिलों के DC, SDO, ADM, Director और Secretary स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
जमशेदपुर में बड़ा बदलाव किया गया है। यहां के ADM (Law & Order) अनिकेत सचान को हटाकर उन्हें दुमका का Deputy Development Commissioner (DDC) बनाया गया है। साथ ही जमशेदपुर की SDO शताब्दी मजुमदार को भी हटा दिया गया है। उन्हें अब बोकारो का DDC बनाया गया है।
जमशेदपुर के पूर्व DC अनन्य मित्तल को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) का CEO बनाया गया है जबकि वर्तमान DC कर्ण सत्यार्थी को पूर्वी सिंहभूम का बंदोबस्त पदाधिकारी और स्वर्णरेखा परियोजना का प्रशासक का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
इसके अलावा—
• सरायकेला के पूर्व DC रविशंकर शुक्ला को Excise Commissioner और झारखंड बेवरेजेज कॉरपोरेशन का MD बनाया गया है।
• विशेष सचिव नेहा अरोड़ा को स्वास्थ्य विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है और झारखंड एड्स कंट्रोल सोसाइटी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
• संदीप सिंह को रांची नगर निगम से हटाकर वित्त विभाग का Special Secretary और अंकेक्षण निदेशालय का Director बनाया गया है।
• सूरज कुमार को Urban Development Agency (SUDA) का Director बनाया गया है। साथ ही उन्हें Smart City Ranchi का CEO और Jharkhand Housing Board का MD का प्रभार भी दिया गया है।
• सुशांत गौरव को Director, Industries के पद से हटाकर रांची नगर निगम का Municipal Commissioner बनाया गया है।
इस ट्रांसफर लिस्ट में कई प्रतीक्षारत अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही राज्य स्तर पर विभागीय फेरबदल करते हुए कई Secretaries को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी दी गई है।